Computer Ke Parts Ke Naam
यह पोस्ट Computer Parts Name In Hindi कंप्यूटर के अंगो के नाम “Computer Parts Ke Naam” पर आधारित है। कंप्यूटर में विभिन्न प्रकार के हार्डवेयर होते है। कंप्यूटर में इनपुट और आउटपुट हार्डवेयर होते है। कंप्यूटर कई प्रकार के डिवाइस से मिलकर कार्य करता है। कंप्यूटर के अंगो के नाम इस पोस्ट सम्माहित करने का प्रयास है।
इनपुट डिवाइस के नाम Computer Input Device In Hindi –
1. माउस (Mouse) — माउस कंप्यूटर का इनपुट डिवाइस है जिसका कार्य डाटा को इनपुट करना होता है। इसको पॉइंटिंग डिवाइस भी कहते है।
2. कीबोर्ड (Keyboard) — कीबोर्ड एक इनपुट डिवाइस है जिसका कार्य डाटा या इन्फॉर्मेशन को इनपुट करना होता है। डाटा को कीबोर्ड की सहायता से ही टाइप किया जाता है। इस पर अल्फाबेट्स, नंबर जैसी keys होती है।
3. माइक्रोफोन (Microphone) — माइक्रोफोन का कार्य ऑडियो को इनपुट देना है। कंप्यूटर में ऑडियो को रिकॉर्ड करने के लिए माइक्रोफोन आवश्यक है।
4. टच स्क्रीन (Touch Screen) — आजकल कंप्यूटर की मॉनिटर टच स्क्रीन की तरह आती है। इसमें डाटा इनपुट “टच” करके होता है।
5. वेब कैम (Webcam) — वेब कैम का कार्य लाइव चलचित्र को कंप्यूटर में दिखाना है। वीडियो चैटिंग के लिए भी वेब कैम का उपयोग होता है।
6. जॉयस्टिक (Joystick) — यह एक पॉइंटिंग डिवाइस है। कंप्यूटर गेम्स खेलने में इसका उपयोग होता है।
7. पॉवर केबल (Power Cable) — पॉवर केबल कंप्यूटर में दो होती है। एक केबल CPU को पॉवर देती है और दूसरी केबल मॉनिटर को पॉवर सप्लाई करती है।8. VGA केबल (Video Graphics Array) — इस केबल का कार्य CPU से डाटा को मॉनिटर में Show करना होता है।
Get Full Information 🙂👇👇👇👇👇👇🙂🙂
कंप्यूटर के अंगो के नाम
Click Here 🙂☝☝☝☝☝☝☝🙂
आउटपुट डिवाइस के नाम Output Devices Name In Hindi
1. मॉनिटर (Monitor) — मॉनिटर आउटपुट डिवाइस है जिसका कार्य डाटा या इन्फॉर्मेशन को डिस्प्ले करना होता है।
2. प्रिंटर (Printer) — प्रिंटर का कार्य हार्ड कॉपी देना होता है। यह कंप्यूटर में मौजूद सॉफ्ट कॉपी को कागज पर प्रिंट देता है। यह एक आउटपुट डिवाइस है।
3. स्कैनर (Scanner) — इसका कार्य इमेज, डॉक्यूमेंट जैसी हार्ड कॉपी को स्कैन करके कंप्यूटर में लोड करना होता है।
4. स्पीकर (Speaker) — स्पीकर का कार्य ऑडियो को आउटपुट देना है। मूवीज, वीडियो, म्यूजिक की ध्वनि को स्पीकर की मदद से सुना जाता है।
5. प्रोजेक्टर (Projector) — प्रोजेक्टर का कार्य वीडियो, इमेज को पर्दे पर दिखाना है। यह कंप्यूटर में मौजूद डाटा को प्रोजेक्ट करके स्क्रीन पर दिखाता है।
6. प्लॉटर (Plotter) — प्लॉटर एक तरह का प्रिंटर ही है लेकिन यह ग्राफ़िक्स डिज़ाइन को पेपर पर आउटपुट देता है।
प्रोसेसिंग डिवाइस के नाम Computer Parts Ke Naam –
1. मदरबोर्ड (Motherboard) — मदरबोर्ड एक कंप्यूटर सर्किट है। इस पर प्रोसेसर, रैम, रोम, हार्ड डिस्क इत्यादि इंस्टॉल होते है।
2. माइक्रोप्रोसेसर (Microprocessor) — यह कंप्यूटर का मुख्य भाग होता है। कंप्यूटर की गति और क्षमता माइक्रोप्रोसेसर पर निर्भर करती है। इसको CPU भी कहते है।
3. ग्राफिक्स कार्ड (Graphic Card) — ग्राफ़िक कार्ड का कार्य मॉनिटर पर बेहतर इमेज प्रोड्यूस करना है। यह मदरबोर्ड पर होता है।
4. ऑडियो कार्ड (Audio Card) — ऑडियो कार्ड का कार्य ध्वनि प्रोड्यूस करना है। यह भी मदरबोर्ड पर होता है।
5. रैम (RAM) — रैम कंप्यूटर की प्राइमरी मैमोरी है। कंप्यूटर में मल्टीटास्किंग रैम से ही सम्भव है। Random Access Memory इसकी फुल फॉर्म है।
6. रोम (ROM) — रोम में बूट का सॉफ्टवेयर आता है। यह भी प्राइमरी मेमोरी है। Read Only Memory इसकी फूल फॉर्म है।
7. हार्डडिस्क (Hard Disk) — हार्ड डिस्क कंप्यूटर की सेकंडरी मेमोरी है। यह कई क्षमताओं में आती है।
8. CD या DVD ड्राइव (DVD Drive) — सीडी या डीवीडी को चलाने के लिए यह ड्राइव होती है।
9. पेन ड्राइव (Pen Drive) — यह भी सेकंडरी मेमोरी के अंतर्गत आती है। पेन ड्राइव एक पोर्टेबल डिवाइस है।
10. एसएमपीएस (SMPS) — इसकी फुल फॉर्म स्विच मॉड पॉवर सप्लाई है। कंप्यूटर को पावर इसके माध्यम से दी जाती है।
प्रोसेसर — Micro Processor
माइक्रोप्रोसेसर जिसको सीपीयू भी कहा जाता है एक चिप की तरह होती है जिसे मदरबोर्ड पर सीपीयू सॉकेट में लगाया जाता है। कंप्यूटर की स्पीड सीपीयू पर ही निर्भर होती है। इसलिए हमेशा कंप्यूटर लेते समय सीपीयू पर ध्यान देना चाहिए। सीपीयू Intel AMD कंपनी के मिलते है।
मदर बोर्ड — Mother Board
सीपीयू cpu के अनुसार मदरबोर्ड का चुनाव किया जाता है। आपको वही मदरबोर्ड लेना चाहिए जो आपके सीपीयू को सपोर्ट करता हो। यह एक समतल बोर्ड होता है जिसके ऊपर बहुत सारे कंपोनेंट्स सॉकेक्ट कनेक्टर लगे होते है। कंप्यूटर के सभी पार्ट्स को मदरबोर्ड पर जोड़े जाते है। यह भी बहुत कम्पनियो के द्वारा बनाये जाते है जैसे : Intel Motherboard, Asus Motherboard, Gigabyte Motherboard, MSI Motherboard, Zebronics Motherboard और chines Motherboard .
मेमोरी — Memory
Memory जिसे रैम ( Random Access Memory) कहा जाता है। पतली पीसीबी(PCB) पर कुछ कंपोनेंट्स लगे होते है। सीपीयू सारे काम रैम के द्वारा ही संम्पन करता है बिना इसके कंप्यूटर में डिस्प्ले नहीं आएगी। कंप्यूटर की काम करने की स्पीड सीपीयू के बाद रैम पर निर्भर करता है। यह कई कैपेसिटी के आती है। Kingston Ram 1GB, 2GB, Simtronics Ram, hynics, IBM ect
हार्ड डिस्क — Hard Disk Drive
हार्ड डिस्क एक स्टोरेज डिवाइस (storage Device ) होती है , जिसमे कंप्यूटर के सारे सॉफ्टवेयर फाइल Audio, Video, Image Files आदि को Store किया जाता है, कंप्यूटर की विंडो या ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर HDD में ही Install की जाती है , इसकी Capacity जितनी ज्यादा होगी। उतना ज्यादा डेटा रख सकते है . पर्सनल कंप्यूटर में यह दो Types में आती है IDE और SATA . Sata HDD की Speed ज्यादा होती है। samsung hard disk, segate hdd, WD hard disk drive — 160 GB, 250 GB, 320 GB, 500GB, 1TB, 10 TB
सी.डी रोम — CD/DVD Drive
यह एक ऑप्टिकल ड्राइव प्लेयर(optical Drive Player) होती है। जिसमे CD डीवीडी को चलाया जाता है। CD के द्वारा कंप्यूटर में विंडो डालने गेम्स सॉफ्टवेयर इनस्टॉल करने तथा CD से Films देखने आदि काम किये जाते है , यदि Cd राइटर है तो आप Blank CD को Write भी कर सकते है , LG DVD WRITER, HP, SONY, ASUS DVD WRITER
Modem
modem के द्वारा कंप्यूटर को Internet से Connect के लिए होता है। यह
दो तरह के होते है , Internal और External। लेकिन अब USB Data Card का उपयोग बहुत किया जाता है
Sound Card
साउंड कार्ड के द्वारा कंप्यूटर को स्पीकर से जोड़ा जाता है। साउंड की क्वालिटी और परफॉमेंस साउंड कार्ड पर निर्भर करता है। ज्यादातर मदरबोर्ड में साउंड कार्ड पहले से ही लगे होते होते हे लेकिन अलग से भी साउंड कार्ड को मदरबोर्ड में Install किया जा सकता है।
Monitor
मॉनिटर का काम कंप्यूटर के सारे काम को Screen पर दिखाना होता है। यह दो तरह के होते है। CRT और LCD . यह बहुत से साइज में आते है LG Monitor. Samsung Lcd monitor, BenQ, HP, Sony, Intex
Keyboard/Mouse
Keyboard पर बहुत सारे बटन होते है , जिनको दबाकर कंप्यूटर में instraction दिया जाता हैहै , जिससे कंप्यूटर काम करता है। माउस ऑप्टिकल डिवाइस होता है। इस पर दो buttons लगे होते है। मॉनिटर के स्क्रीन पर कर्सर के द्वारा कंप्यूटर में काम किया जाता है।
Speaker
स्पीकर के द्वारा कंप्यूटर साउंड को सुनने इसका उपयोग करते है
Printers
प्रिंटर कंप्यूटर के डेटा को प्रिंट Print करता है।
अन्य डिवाइस के नाम Computer Parts Name –
1. मॉडेम (Modem) — मॉडेम इनपुट और आउटपुट दोनों कार्य करता है। यह एनालोग सिग्नल को डिजिटल सिग्नल में कन्वर्ट करता है। डिजिटल को एनालॉग में कन्वर्ट करता है। ब्रॉडबैंड के द्वारा इंटरनेट चलाने में महत्वपूर्ण है।
2. कंप्यूटर कैबिनेट केस (Cabinet Case) — यह कंप्यूटर CPU का बाह्य आवरण है। इसमें मदरबोर्ड, हार्डडिस्क, SMPS इत्यादि होते है।
3. यूपीएस (UPS) — इस डिवाइस में बैटरी होती है। अचानक पॉवर ऑफ हो जाने पर भी यह कंप्यूटर को पॉवर देता है।